येदियुरप्पा ही नहीं, इन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल भी रहा सबसे कम

Sunday, May 20, 2018 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किएबगैर ही शनिवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी और इस तरह कर्नाटक में तीन दिन पुरानी येदियुरप्पा सरकार गिर गई। इसके बाद जदएस-कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एच.डी. कुमारस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। वह 23 मई को शपथ लेंगे। इससे पहले चेहरे पर हार के भाव के साथ येदियुरप्पा ने एक संक्षिप्त भावनात्मक भाषण के बाद विधानसभा के पटल पर अपने निर्णय की घोषणा की।

येदियुरप्पा का सत्ता में रहने का यह सबसे कम समय था। वह 2007 में जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे उस समय केवल सात दिन ही मुख्यमंत्री रहे थे। वह दूसरी बार उस समय मुख्यमंत्री बने थे जब 2008 में कर्नाटक में भाजपा ने पहली बार अपनी सरकार बनाई थी। हालांकि येदियुरप्पा ऐसे अकेले सीएम नहीं हैं जिन्हें इस तरह कुछ ही दिनों में अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। ऐसे मुख्यमंत्रियों की लिस्ट काफी लंबी है।

Seema Sharma

Advertising