ये हैं भारत के 6 सबसे महंगे स्‍कूल

Monday, Aug 07, 2017 - 12:00 PM (IST)

नई दिल्ली: हर मां बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा दुनिया के सबसे अच्छे स्कूल में शिक्षा हासिल करें और बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें। आज हम आपको देश के एेसे टॉप स्कूलों के बारे में बताएंगे। जो अपनी मंहगी पढ़ाई के अलावा उन शख्सियतों के लिए भी मशहूर हैं। राजनीति, व्यापार और फिल्म सहित तमाम जगहों पर आईकॉन हैं।

दून स्कूल
देहरादून में स्थित दून स्कूल की पढ़ाई काफी अच्छी मानी जाती है। इसे दून वैली में 1929 में खोला गया था। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पढ़ाई के मामले में विश्वभर में ये स्कूल प्रसिद्ध है। इस स्कूल में कई सेलिब्रिटीज के बच्चे भी पढ़ चुके हैं। यहां की फीस 9,70,000 रुपए सालाना है। 25 हजार प्रति टर्म फीस है। एडमिशन के समय यहां पर 3,50,000 रुपए सिक्‍योरिटी के तौर पर जमा कराने होते हैं जो रिफेंडबल होते हैं। वनटाइम एडमिशन फीस 3,50,000 रुपए देनी होती है।


सिंधिया स्कूल
ग्‍वालियर स्थित सिंधिया स्कूल, महाराजा माधवराव सिंधिया द्वारा 1897 में बनवाया गया था। यहां से मुकेश अंबानी, सलमान खान और अनुराग कश्‍यप समते कई सिलेब्स ने अपनी पढ़ाई पूरी की। यहां सालान फीस 7,70,800 रुपए है।

मायो कॉलेज
मायो कॉलेज राजस्‍थान के अजमेर में है। यह ब्‍वॉयज रेसिडेंशनल पब्लिक स्‍कूल है। इसे 1875 में बनाया गया है। यह भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्‍कूलों में से एक है। यहां गोल्‍फ कोर्स, पोलो ग्राउंड, हॉर्स राइडिाग, 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग रेंज है। यहां से पत्रकार वीर सांघवी, जसवंत सिंह आदि पढ़े हैं। यहां की फीस सालाना 5,14,000 रुपए है।


इकोल मोंडिएल वर्ल्‍ड स्‍कूल
ये IB प्राइमरी ईयर्स प्रोग्राम, मिडल ईयर्स प्रोग्राम और डिप्‍लोमा प्रोग्राम के लिए है। ये ग्रेड 9 और 10 के लिए IGCSE भी ऑफर करता है। यहां की सालाना फीस करीब 10,90,000 रुपए है।

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल
30 एकड़ में फैला ये स्‍कूल दून वैली के पास है। यहां से मणि शंकर अय्यर, नवीन पटनायक, संजय गांधी, विक्रम सेठ आदि पढ़े हैं। यहां की सालाना फीस 5,70,000 रुपए है।


वुडस्टॉक स्कूल
वुडस्‍टॉक स्‍कूल ये को-एड बोर्डिंग स्कूल मसूरी में है। यहां से नयनतारा सहगल पढ़ चुकी हैं। फीस यहां कक्षा 12 की सालाना फीस 15,90,000 रुपए है। साथ ही एडमिशन के समय 4 लाख रुपए देने होते हैं, जो नॉन-रिफेंडबल फीस है। 

Advertising