ये हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले 5 सुपरफूड्स, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल... हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम
punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोलेस्ट्रॉल का स्तर शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में इसके लक्षण पहचानना मुश्किल होता है। लेकिन एक बार लेवल बढ़ने पर यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हैं। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को नियमित आहार में शामिल कर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को दवा के बिना भी नियंत्रित कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...
- मानसून में बीमारियों से बचाएंगी ये एक हरी सब्जी, वजन घटाने में भी मददगार
ये हैं वो 5 नेचुरल फूड्स
एवोकाडो
मोनोअनसैचुरेटेड फैट, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर एवोकाडो न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है, बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता भी है। इसे आप सलाद, स्मूदी या सैंडविच में शामिल कर सकते हैं।
डार्क चॉकलेट
70% से ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनोइड्स धमनियों की सेहत सुधारते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। मीठा स्वाद होने के बावजूद, सीमित मात्रा में इसका सेवन हार्ट के लिए सुरक्षित माना जाता है।
सूखे मेवे
बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये शरीर में सूजन घटाते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल करते हैं।
सोया उत्पाद
टोफू, सोया दूध और सोया चंक्स जैसे खाद्य पदार्थों में मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है। शाकाहारियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
घुलनशील फाइबर वाले फल
सेब, संतरा, स्ट्रॉबेरी और अंगूर जैसे फलों में मौजूद फाइबर आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है। साथ ही इन फलों के एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं।