Election अधिकारी का बड़ा बयान- Election Results के बाद बंगाल में नहीं होगा जीत का जश्न

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है जिनमें कहा गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए।

विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, ''चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद आज राज्य में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।'' उन्होंने कहा, ''हम पार्टी एजेंट के अपने केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने के मामले की जांच कर रहे हैं। इसका जल्द समाधान हो जाएगा।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News