भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की उपासना में विशेष महत्व, जानिए घर में कैसे कर सकते हैं इनकी पूजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 03:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भगवान शिव के प्रिय माह सावन का महीना इस बार 22 जुलाई से शुरू हो गया है और 19 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में हर सोमवार को उनके भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। श्रावण मास के इस महीने में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की उपासना का विशेष महत्व है। इन ज्योतिर्लिंगों का नाम लेने से सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं, इसलिए इनकी पूजा का अद्वितीय महत्व है।

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और स्थान
1. सोमनाथ: गुजरात में
2. मल्लिकार्जुन: आंध्र प्रदेश में
3. महाकालेश्वर: मध्य प्रदेश में
4. ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश में
5. केदारनाथ: उत्तराखंड में
6. भीमाशंकर: महाराष्ट्र में
7. विश्वनाथ: उत्तर प्रदेश में
8. त्रयम्बकेश्वर: महाराष्ट्र में
9. वैद्यनाथ: झारखंड में
10. नागेश्वर: गुजरात में
11. रामेश्वर: तमिलनाडु में
12. घुश्मेश्वर: महाराष्ट्र में

इन ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने से शिव भक्त अपने जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। अगर आपके पास इन लिंगों के दर्शन करने का अवसर नहीं है, तो आप घर में इनके चित्र लगाकर भी उनकी पूजा कर सकते हैं।

घर में ज्योतिर्लिंगों की पूजा के नियम
1. घर के उच्च स्थान पर ज्योतिर्लिंग के चित्र को दक्षिण या पूर्व दिशा में लगाएं।
2. एक साथ सभी ज्योतिर्लिंगों के चित्र नहीं लगाएं।
3. अपनी आवश्यकता के अनुसार, किसी भी सोमवार, पूर्णिमा या शिवरात्रि के दिन इनके चित्र लगाने से उत्तम होगा।
4. जहां भी ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाएं, वहां अन्य चित्र या मूर्ति न रखें।

ज्योतिर्लिंगों की पूजा कैसे करें
1. ज्योतिर्लिंग के सामने एक बड़ा पात्र रखें।
2. भगवान शिव का ध्यान करें और फिर पात्र में बेलपत्र, फल, धूप आदि अर्पित करें।
3. अब ज्योतिर्लिंग के सामने दोनों हाथों से जल डालें।
4. भगवान शिव के किसी भी मंत्र का तीन या अधिक से अधिक 11 माला का जाप करें।
5. जप के पश्चात भगवान शिव का ध्यान करें और फिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों का नाम लें।
6. अंत में क्षमा प्रार्थना करें और शिवजी की कृपा प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।
इस पावन महीने में भगवान शिव के दर्शन और पूजा करने से भक्त अपने जीवन में शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News