कोई अधिकारी नहीं है हड़ताल पर, झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल:IAS एसोसिएशन

Sunday, Jun 17, 2018 - 08:10 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली IAS ने केजरीवाल सरकार के आरोपों का खंडन किया है। अरविंद केजरीवाल लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि IAS अधिकारी हड़ताल पर हैं। IAS अफसरों ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेस की है। अफसरों ने कहा कोई अधिकारी हड़ताल पर नहीं है, वे लगातार काम कर रहे हैं।
 

आईएएस एसोसिएशन की मनीषा सक्सेना ने कहा किल्ली के अफसरों के हड़ताल पर होने की अफवाह पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद है। मनीषा सक्सेना ने कहा कि हमलोग सारी मीटिंग में शामिल हो रहे हैं, कई बार हमलोग छुट्टियों में भी काम कर रहे हैं।
 

आईएएस एसोसिएशन की की वर्षा जोशी ने कहा कि उन्हें निशाना बनाया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है। वर्षा जोशी ने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से इस विवाद में घसीटा जा रहा है। अफसरों ने कहा कि वे संविधान के मुताबिक काम कर रहे हैं। आईएएस अफसरों ने कहा कि उनपर निजी हमले किये जा रहे हैं।

 

 

 

Punjab Kesari

Advertising