14 साल की लड़की का प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर 8 महीनों 29 29 लड़कों ने किया रेप

Thursday, Sep 23, 2021 - 07:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास डोंबिवली में स्थित मानपाडा इलाके में पिछले 8 महीने में 29 लोगों द्वारा 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कल्याण-डोम्बिवली के अडिशनल पुलिस कमिश्नर दत्ता कराले ने कहा कि इस पीड़िता के बॉयफ्रेंड ने पहले इसके साथ रेप का वीडियो बनाया और फिर उस वीडियो को अपने बाकी दोस्तों को दिखाया। आरोपी लड़के के दोस्तों ने यह वीडियो को दिखाकर लड़की को बार-बार ब्लैकमेल किया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

बॉयफ्रेंड ने बना लिया था वीडियो
इस संबंध में मानपाड़ा थाने में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन 29 आरोपियों में से 23 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और 6 लोगों की तलाश जारी है। लड़की के साथ जनवरी से सितंबर तक पूरे 9 महीने तक रेप की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा। मामला 22 सितंबर को तब सामने आया जब पीड़िता ने खुद मनपाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बॉयफ्रेंड ने जनवरी में उसका शारीरिक शोषण किए जाने का वीडियो बनाया था। बाद में यही वीडियो दिखाकर उसके साथ बार-बार रेप को अंजाम दिया जाता रहा। नाबालिग लड़की का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि देश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नवजात बच्ची से लेकर बुजुर्ग तक इसका शिकार बन रही हैं। सरकारें सख्त कानून और सजा की बात करती हैं लेकिन घटनाएं नहीं रुक रहीं। ऐसे भी मामले हैं जहां रेप के कुछ ही केस सामने आते हैं,  बहुत से तो घरों में दबा लिए जाते हैं. बच्चियां और महिलाएं इस भयावह दर्द से लगातार गुजर रही हैं।

Yaspal

Advertising