बिजली की तारों पर दौड़ने लगा युवक, पुलिस ने की उतारने की कोशिश

Saturday, Feb 24, 2018 - 04:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरू में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जब एक युवक अचानक बिजली की तारों पर चढ़ने लगा। मानसिक रूप से पीड़ित युवक ने पुलिस और अधिकारियों को परेशान कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले बिजली आपूर्ति को बंद कराया और उसके बाद युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक वहां से नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

अस्पताल से भागा युवक
बेंगलुरू पुलिस ने बताया बेंगलुरू निवासी इरेन अपनी बेटियों के साथ अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था। तभी पेरून्दरै गांव के पास इरेन की तबियत अचानक खराब हो गई। तबियत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने के बाद उसे इरोड़ के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान युवक अस्पताल से भाग गया और उसकी दोनों बेटियों ने उसका पीछा किया। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इरेन ने एक बार फिर भाग निकला और बिजली के तारों पर चढ़ गया। स्थानीय अधिकारियों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं माना तो अधिकारियों ने युवक को बचाने के लिए तत्काल बिजली आपूर्ति रुकवा दी। बता दें कि युवक बिजली के तारों को पकड़कर चलने लगा। इसे देखकर अधिकारी और पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस और फायर बिग्रेड ने इरेन से बात करने का प्रयास किया। लेकिन शख्स बराबर की दीवार पर कूद गया, जिससे उसे चोट आई है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक मानसिक बीमारी से प्रभावित तो नहीं। युवक की पत्नी को सूचना पहुंचा दी गई है और बच्चों को खाना भी खिलाया गया।

Advertising