भारी भीड़ के चलते माता वैष्णोदेवी की प्राचीन गुफा के कपाट नही खोले गए

Monday, Jan 14, 2019 - 07:16 PM (IST)

कटड़ा (अमित): मां वैष्णो देवी की पुरानी गुफा को खोलने का फैसला श्रद्धालुओं की संख्या में अधिकता के चलते बोर्ड प्रशासन द्वारा टाल दिया है। हालांकि सोमवार को मकर सक्रांति के उपलक्ष पर विधिवत तरीके से श्राइन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा गुफा से बाहर विशेष पूजा का आयोजन किया गया, पर श्रद्धालुओं की संख्या 10000 से अधिक रहने के कारण सोमवार को पुरानी गुफा से दर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई।

नकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह मकर सक्रांति के उपलक्ष पर बोर्ड प्रशासन द्वारा प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं हेतु खोला जाना था पर श्रद्धालुओं की संख्या 10000 से अधिक रहने के कारण श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा गुफा से यात्रियों को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीईओ श्राइन बोर्ड सिमरदीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में अधिकता है जिसके चलते पुरानी गुफा को नही खोला गया है। जैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या कम होगी पुरानी गुफा को खोलने का फैसला लिया जाएगा।

shukdev

Advertising