रांची में फहराया जाएगा विश्व का सबसे बड़ा और ऊंचा तिरंगा

Monday, Jan 18, 2016 - 08:44 PM (IST)

रांची/ नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस से पहले, रांची में 293 फुट ऊंचे खंबे पर 66 फुट लंबा और 99 फुट चौड़ा सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 23 जनवरी को झंडा फहराएंगे। यह झंडा कुतुब मीनार से भी ऊंचा होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्य के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी मंे, पर्रिकर का रांची मंे 23 जनवरी को झंडा फहराने का कार्यक्रम है। संयोग से इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती भी है। 
 
राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि झंडा बनाने वाले 120 श्रमिकांे ने पिछले 40 दिन में दो पालियों मंे काम किया और इस परियोजना की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल 96 गुणा 64 फुट का विश्व का सबसे बड़ा और ऊंचा तिरंगा 250 फुट ऊंचे खंबे पर पिछले साल फरीदाबाद में फहराया गया था। 
Advertising