बेजुबान मां के साथ धोखा, तडपती 'गजरानी' का दर्द देख रो पड़ी दुनिया

Thursday, Jun 04, 2020 - 11:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल में इन दिनों एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बेजुबान मां के साथ साथ इंसानियत को भी जिंदा दफन ​कर दिया। शायद कोई सोच भी नहीं स​कता इंसान इतना हैवान भी बन सकता है। उस हथिनी को भी क्या मालूम था कि वह अनानास के रूप में मौत को निगल रही है। 

तड़प-तड़प कर मरी हथिनी की मौत बता रही है कि हम कितने क्रूर हो गए हैं। भारत के सबसे 'शिक्षित' राज्य केरल में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरी ​दुनिया को हिला कर रख दिया है। अब सोशल मीडिया के जरिए इस गजरानी और उसके बच्चे के लिए इंसाफ मांगा जा रहा है।


लोग पूछ रहे हैं कि #इंसानियत का जो कत्लेआम हुआ है इनको इंसाफ कब मिलेगा ? एक यूजर ने लिखा कि अगर लिटरेसी का मतलब यही है तो हमें अपने जाहिल होने पर फक्र हैै। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि हे प्रभु!!! हथिनी के ऊपर हुए अत्याचार और उसकी नृशंस हत्या के जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं करना। 

vasudha

Advertising