श्रीनगर में निकासी परियोजना को लेकर व्लर्ड बैंक ने दिया फंड, काम जोरों पर

Tuesday, Sep 29, 2020 - 05:33 PM (IST)

श्रीनगर: शहर के बाढ़ संकट वाले क्षेत्रों में निकासी को दुरूस्त करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने निकासी प्रोजेक्ट के काम को शुरू किया है। इस काम हेतु पैसा व्लर्ड बैंक ने जारी किया है। विश्व बैंक ने इसके लिए 134 करोड़ की फंडिंग की है। यह काम ईरा द्वारा करवाया जा रहा है। निकासी के काम हेतु साइंटिफिक इन्पुटस लिए गए थे जिसमें लोगों की समस्या भी शामिल थी। लोगों का कहना था कि पानी की निकासी हेतु उचित प्रबंध होने चाहिये।


जेेके ईरा के अधिकारी सईद आदि रशीद के अनुसार यह योजना श्रीनगर के उन क्षेत्रों के लिए है जिनमें बाढ़ के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि हमे निकासी की समस्या काफी वर्षों से पेश आ रही है। 2014 में बाढ़ ने इस समस्या को उजागर कर दिया। निचले हिस्से के लोग बाढ़ के पानी से काफी प्रभावित हुये। अगर दोवारा बाढ़ की समस्या आता है तो यह एडवांस निकासी प्रणाली उन लोगों को राहत देगी।
इस परियोजना में श्रीनगर के 80 किलोमीटर क्षेत्र में चार बड़े निकासी नालों की है।स्थानीय लोों ने सरकार का आभार जताया है कि उनकी समस्या को दूर करने हेतु काम किया जा रहा है। एक स्थानीय नागरिक अब्दुल्ल भट के अनुसार, जब भी बारिश आती है, सड़कें पानी से भर जाती हैं।निकासी का उचित प्रबंध नहीं है और चलना फिरना भी कठिन हो जाता है। हम सब आभारी हैं कि इस तरफ काम किया जा रहा है।
 

Monika Jamwal

Advertising