Watch Video: दुनिया की 10 सबसे ताकतवर आर्मी

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 03:12 PM (IST)

नेशनल डैस्कः टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ-साथ दुनिया काफी तेजी से विकास कर रही है। हर एक देश दुनिया में अपना रूतबा कायम करने के साथ शक्तिशाली देश के रूप में उभरने में लगा है, पर किसी देश की सामरिक या सैन्य शक्ति का सामान्य रूप से आंकलन करना आसान नहीं है। फिर भी देशों की कुछ खासियतों को नजर में रख कर उसकी तुलना की जा सकती है। तो आज हम आपकों दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

सबसे बड़ी बात ये है कि भारतीय सेना इस क्रम में पीछे नहीं है। भारत इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर है। बावजूद इसके कि भारत अपने बजट का काफी छोटा हिस्सा महज 46 बिलियन डॉलर ही अपनी सेना पर खर्च करता है, उसकी सैन्‍य क्षमता को कम करके आंकना सही नहीं है। देश ने अपना अधिकतर बजट आधुनिक तकनीकी को हासिल करने में खर्च किया है। भारत के पास इस समय बैलिस्टिक मिसाइलों का बड़ा जखीरा है, जो पड़ोसी दुश्मन देशों पाकिस्तान और चीन के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है।

भारतीय सेना का रक्षा बजट $ 51,000,000,000
पावर इंडेक्स 0.1593
सक्रिय सैन्य कार्मिक 1,362,500
श्रम बल 513,700,000 है।
भारतीय आर्मी के पास कुल 2,102 विमान है।
नौसेना की कुल शक्ति 295 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News