इतिहास: कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है साल के अंतिम महीने का पहला दिन

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 11:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: एक दिसंबर आने के साथ ही साल के आखरी महीने की शुरूआत हो गई और इतिहास में यह दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि इतिहास में जगह बना गई। दरअसल 1955 में रोसा पार्क नाम की एक महिला अलागामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने अश्वेत होते हुए भी एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोडऩे से इंकार कर दिया। सरकारी नियमों के खिलाफ आचरण करने के कारण उनपर जुर्माना लगाया गया। इस घटना का जमकर विरोध हुआ और माॢटन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बायकाट किया। 

1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन स्वतंत्रत हुआ।
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मैडम तुसाद का जन्म।     
1955 : अश्वेत महिला रोसा पार्क ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। 
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त करके वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया। 
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना। 
1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।          
1973 : इस्राइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन। इस्राइल में ध्वज आधे झुकाए गए।
1987 : अफग़ानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डाक्टर नजीबुल्लाह को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1988: पहला एड्स विरोधी दिवस मनाया गया।
1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।    
1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया। 
2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News