इंतजार खत्म, MP से शिवराज की विदाई, मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 05:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री की तलाश खत्म हो गई है। भोपाल में विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। शिवराज सिंह चौहान की छुट्टी कर दी गई है। मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। मोहन यादव संघ के करीबी भी माने जाते हैं। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। 

पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में यह बैठक हुई। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम आगे चल रहे थे। इनमें मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

बता दें कि पिछले महीने 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। 3 दिसंबर को सामने आए चुनावी रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद लगातार मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News