PM Kisan Yojana: आज 1 नवंबर को खत्म हो सकता है करोड़ों किसानों का इंतजार! जानें 21वीं किस्त का लेटेस्ट अपडेट

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 12:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के लाभार्थी किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल किसानों को इस योजना के तहत 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

कुछ राज्यों में पहुंचा पैसा, बाकी को करना होगा थोड़ा इंतजार
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे कुछ आपदा प्रभावित राज्यों में किसानों के खातों में 21वीं किस्त की रकम पहुंच चुकी है। वहीं, कई अन्य राज्यों में अभी किस्त जारी नहीं की गई है।

क्या आज आएंगे 2,000 रुपये?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि छठ पूजा के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में किस्त जारी हो सकती है। आज नवंबर की शुरुआत के साथ किसानों की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। केंद्र या राज्य सरकार की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग (6 नवंबर) से पहले या उसी हफ्ते में किस्त का पैसा जारी किया जा सकता है।

कैसे चेक करें अपना PM Kisan स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी 21वीं किस्त आई या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें
➤ 1 आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
➤ होमपेज पर “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
➤ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
➤ अब आपको किस्त की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

जिनकी ई-केवाईसी अधूरी है, उनके पैसे अटक सकते हैं
सरकार ने साफ किया है कि किस्त की राशि केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने अपनी e-KYC पूरी कर ली है। अगर आपकी e-KYC अधूरी है, तो आपकी किस्त फिलहाल रोकी जा सकती है। इसलिए किसान जल्द से जल्द अपने नजदीकी CSC केंद्र या बैंक जाकर e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें।

क्या हो सकती है नई तारीख?
सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार 21वीं किस्त जारी कर सकती है। इस बार 8 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News