केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सम्मान में आज आधा झुका रहेगा तिरंगा

Friday, Oct 09, 2020 - 04:54 AM (IST)

नई दिल्लीः केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार देर रात घोषणा की कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर उनके सम्मान में शुक्रवार को दिल्ली, सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका रहेगा। केन्द्रीय मंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया,‘‘दिल्ली और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में, जहां हमेशा तिरंगा लहराता है, वहां नौ अक्टूबर को और उनके अंतिम संस्कार वाले दिन, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधा झुका रहेगा।''पासवान का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम को निधन को गया। वह 74 वर्ष के थे। 

Pardeep

Advertising