देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, हाई अलर्ट जारी

Friday, May 18, 2018 - 12:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली ए​नसीआर समेत देश के बई राज्यों में आंधी तूफान का खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान ( एमईटी ) विभाग ने चक्रवाती तूफान 'सागर' को लेकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार इस बार तूफान तेजी से आएगा। यूपी के कई जिलों में अगले तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की भी संभावनाएं है। वहीं राजस्थान में भी धूल भरी आंधी आ सकती है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बिगड़ सकता है। 

राजधानी में एक दिन पहले ही राष्ट्रीय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने से दिल्लीवालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बाद में बादल छाये रहने की संभावना है जिसके चलते शाम या रात तक गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। वीरवार शाम 71 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली थी। कल अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी शाम या रात में आंधी आएगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घटे रह सकती है। लिहाजा दिन में गर्मी परेशान करेगी। 

vasudha

Advertising