गणतंत्र दिवस परेड में रंग बिखेरती गुजरात की झांकी, कच्छ की विरासत सौर ऊर्जा संचालित मोढेरा गांव की दिखी झलक
punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 12:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्तव्य पथ पर बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकी में सौर ऊर्जा से संचालित मोढेरा गांव, कच्छी कढ़ाई और परंपरागत भूंगा का प्रदर्शन किया गया। झांकी में गरबा परिधान पहले कलाकारों को प्रस्तुति देते देखा गया। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुजराती भाषा में संगीतबद्ध पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक गीत को झांकी में बजाया गया।
Delhi | Gujarat's tableau shows the renewable sources of energy on the theme 'Clean-Green energy Efficient Gujarat', at Republic Day 2023 pic.twitter.com/r7EFa7OivD
— ANI (@ANI) January 26, 2023
झांकी के अगले हिस्से में कच्छी परिधान पहने एक महिला की प्रतिकृति को दिखाया गया जिसके एक हाथ में सूर्य और दूसरे हाथ में कागज की बनी पवनचक्की का स्वरूप था। यह झांकी सौर और पवन ऊर्जा को प्रस्तुत कर रही थी। महिला के परिधान में परंपरागत कढ़ाई वाली ओढ़नी भी शामिल थी, वहीं झांकी के बीच में पवनचक्कियों और सौर ऊर्जा संचालित गांव के मॉडल थे।
अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अपने सफेद रेगिस्तान, रंग-बिरंगे परिधानों और विशेष कलाकृतियों के लिए मशहूर कच्छ क्षेत्र को भविष्य में दुनिया के सबसे बड़े सौर और पवन ऊर्जा संचालित ‘मिश्रित अक्षय ऊर्जा पार्क' के चलते नयी पहचान मिल सकती है। जी20 की पर्यटन से संबंधित पहली बैठक फरवरी माह में कच्छ के रण में हो सकती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

गलत इंजेक्शन ने ली लड़की की जान, शव को सरेराह बाइक पर फेंका, दिल दहला देने वाला VIDEO

CM नीतीश ने बिहारशरीफ में चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

एक-दो नहीं 15 बड़े खिलाड़ी है Cricket World Cup 2023 से पहले जख्मी, देखें पूरी लिस्ट