बोलता पत्थर जिसे हिलाने पर आती है ढोल की आवाजें!

Thursday, Aug 29, 2019 - 07:15 PM (IST)

भोपालः मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला पत्थर सामने आया है ये अजीबो-गरीब पत्थर कई अनसुलझे रहस्यों को अपने आप में समेटे हुए है। दरअसल मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र के अलीराजपुर जिले में फाटा नाम का एक छोटा गांव है। यहां ‘बांजना’ नाम का एक बड़ा पत्थर है। इसे बजाने पर ढोल और मांदल की आवाजें आती हैं। ये बात सुनकर शायद आप भी हैरानी होगी। लेकिन ये बात एकदम सच है।


प्राचीन समय में इस पत्थर का इस्तेमाल डाकू अपने गिरोह को बुलाने के लिए करते थे। बाद में गांव वाले इसे संचार के लिए इस्तेमाल करने लगे। बाद में धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल बंद हो गया। हालांकि अब इस पत्थर को लोगों ने पूजना शुरू कर दिया है। पहले इस बांजना पत्थर की आवाज 10 किमी दूर तक सुनाई देती थी। लेकिन अब इसकी आवाज रात में केवल 4 किमी. तक सुनाई देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्थर का एक हिसा टूटने के कारण इसी आवाज में कमी आई है।

 

Ravi Pratap Singh

Advertising