बाल सखा की प्रतिमा अटल के हाथों अनावरण को तरसती रह गई

Friday, Aug 17, 2018 - 06:57 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बालसखा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दीप नरायण सिंह की प्रतिमा अपने मित्र के हाथों अनावरण के लिए तरसती रह गयी। वाजपेयी के साथ पढऩे वाले और स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में साथ जेल में रहे दिवंगत दीप नरायण सिंह की आदमकद मूर्ति यहां के धाता कस्बे के बीचों-बीच लगी मूर्ति पिछले 21 वर्ष से बोरो से ढकी पड़ी है।



सिंह ललौजी थाना क्षेत्र के लदिगवां के निवासी थे। मूर्ति अनावरण समिति के आयोजक छेदी लाल सिंह ने बताया कि अटल के प्रधानमंत्री रहते एक प्रतिनिधि मंडल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनसे मिला था।



वाजपेयी ने बाल सखा के मूर्ति के अनावरण के लिए हामी भरी थी। समयाभाव के कारण मूर्ति का अनावरण नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि अब इस मूर्ति का अनावरण किसके हाथ होगा यह वक्त बतायेगा। स्वतंत्रता संग्राम से जुडे योद्धा की मूर्ति बोरो से ढकी है।

Yaspal

Advertising