Kundli Tv- सितारे अब अनुकूल, आलिया बनेगी दुल्हनिया

Saturday, Aug 04, 2018 - 03:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

जालंधर (धवन): फिल्म निर्माता महेश भट्ट तथा अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 1999 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में आई थी जिन्होंने 2012 में करण जौहर के रोमांटिक ड्रामा ‘स्टूडैंट ऑफ द ईयर’ में पहली बार अग्रणी भूमिका निभाई थी। ज्योतिषी संजय चौधरी के अनुसार आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुम्बई में हुआ था। जैमिनी ज्योतिष पद्धति के अनुसार उनकी कुंडली में चंद्रमा आत्मकारक ग्रह है, जो महाराज योग का निर्माण कर रहा है। 


आलिया भट्ट को वृश्चिक की चर दशा मार्च 2013 में 6 वर्षों के लिए शुरू हुई थी। उसका स्वामी आमत्यकारक ग्रह शुक्र से दृष्ट है। इस दशा अवधि के दौरान आलिया को लगातार सफलता मिलती गई। 2014 में ही आलिया की रोमांटिक कॉमेडी मूवी ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, 2017 में ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ आई। इस तरह आलिया को 2014-15 में आमत्यकारक चंद्रमा की उपदशा लगी जिस दौरान उनका अभिनय निखर कर सामने आया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला।


इस समय आलिया भट्ट को मार्च 2018 से धनु की उपदशा चल रही है, जिसका स्वामी बृहस्पति विवाह का कारक ग्रह है। बृहस्पति को उच्च राशि के शुक्र की दृष्टि का लाभ भी मिल रहा है जिस कारण इस वर्ष के अंत तक आलिया के विवाह बंधन में बंधने के आसार हैं। जैमिनी दशा के अनुसार तुला की अगली दशा मार्च 2019 में 5 वर्षों के लिए शुरू होगी। 


इस समय अवधि के दौरान आलिया फिल्म इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयों को छुएगी। शुक्र उनकी कुंडली में आमत्यकारक ग्रह बन कर बैठा हुआ है, इसलिए तुला का स्वामी शुक्र का जब समय शुरू होगा तो वह आलिया को अभिनय के क्षेत्र में बुलंदियों में ले जाएगा।

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

Niyati Bhandari

Advertising