मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Sunday, Jan 21, 2018 - 11:14 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की सुरक्षा में तैनात गोरखा बटालियन के जवान ने खुद को सरकारी बंदूक से गोली मार ली। इसी बीच चारों तरफ हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार रात का है, जहां सीएम आवास के बाहर सुरक्षा में तैनात गोरखा बटालियन के जवान पूजन गुरु ने खुद को गोली मार ली। इसी दौरान गोली की आवाज से सुरक्षा में तैनात स्पेशल सेल के सुरक्षाकर्मी भागे और देखा कि जवान गंभीर रूप से घायल पड़ा है। घायल सिपाही को पीएमसीएच में भर्ती करवा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिपाही के परिजन अस्पताल पहुंच गए है।

बता दें कि सिपाही के खुद को गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Advertising