दिल्ली में गर्मी के तेवर हुए और तीखे, 42 डिग्री तक जा सकता है पारा...21-22 अप्रैल को बारिश के आसार

Monday, Apr 18, 2022 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी में सप्ताहांत में तपिश से तनिक राहत के बाद गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और सोमवार को लू की स्थिति के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

 

उन्होंने बताया कि दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 20 और 21 अप्रैल को गरज के साथ बिजली चमकने का अनुमान है। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 52 फीसदी रही।

Seema Sharma

Advertising