देश में क्या कह रहे गर्मी के हालात? सीजन की शुरुआत में ही टूट गया इतने सालों का रिकॉर्ड

Saturday, Apr 02, 2022 - 06:34 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में मार्च 2022 महीना साल 1901 के बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। IMD ने बताया कि इस साल मार्च के तापमान ने मार्च 2021 में दर्ज अधिकतम तापमान के औसत का ऑल-टाइम एवरेज भी पार कर लिया।

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनानी ने बताया कि मार्च 2010 में अधिकतम तापमान का औसत 33.09 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, मार्च 2022 में औसत तापमान 33.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी के साथ गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इस साल गर्मी की शुरुआत से ही लगातार लू
उत्‍तर पश्चिम भारत के लिए 2020 में मार्च का महीना सबसे गर्म साबित हुआ था। वहीं मध्‍य भारत के लिए मार्च 2020 का महीना दूसरा सबसे गर्म रहा। इन दोनों ही क्षेत्रों में इस साल गर्मी की शुरुआत से ही लगातार लू चल रही हैं।

बारिश न होने से हिल स्टेशंस भी तपे
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च के दूसरे पखवाड़े में देश के कई हिस्‍सों में तापमान में इजाफा देखने को मिला हैं। वहीं बारिश न्‍यूनतम रही है। दिल्‍ली और हरियाणा समेत उत्‍तर भारत के हिल स्‍टेशंस में भी दिन के वक्‍त सामान्‍य से ज्‍यादा तापमान दर्ज हुआ है।

 

Yaspal

Advertising