जनगणना में सवालों की पद्धति त्रुटिपूर्ण रखी गई, कोई निहित उद्देश्य है: कांग्रेस
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 10:53 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने जनगणना में जाति संबंधी सवाल पूछे जाने की पद्धति को लेकर सवाल उठाते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि यह जानबूझकर त्रुटिपूर्ण रखी गई है और जिस तरह से सूक्ष्म सवाल पूछे जा रहे हैं उससे पता चलता है कि इस कवायद के पीछे कोई निहित उद्देश्य है।
<
1. The methodology of asking Qs on caste in Census 2027 is deliberately flawed.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 19, 2026
2. The micro Qs on religion, date of birth, place of birth on parents have never been asked before.
3. Census is confidential. Clearly Census 27 has a deeper nefarious purpose. https://t.co/OwdXzQONzt
>
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जनगणना-2027 में जाति के बारे में सवाल पूछने की पद्धति ''जानबूझकर त्रुटिपूर्ण'' रखी गई है। उन्होंने दावा किया कि धर्म, जन्मतिथि तथा माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़े सूक्ष्म सवाल पहले कभी नहीं पूछे गए हैं। रमेश ने कहा कि जनगणना गोपनीय होती है और इसीलिए इन प्रावधानों को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।
कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि ''स्पष्ट रूप से जनगणना-2027 का कोई गहरा निहित उद्देश्य है।'' रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जनगणना में जाति की गणना के विचार को ही दफन कर दिया है।
