बारात करती रही इंतजार, दूल्हा हुआ गायब

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2016 - 09:53 PM (IST)

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम शहर से आज निकाह के लिए बारात रवाना होने के पहले ही दूल्हा के अचानक गायब हो गया। नोलाईपुरा क्षेत्र से सत्ताइस वर्षीय कामरान की बारात राजस्थान के बांसवाडा रवाना होने वाली थी। बाराती भी बस और अन्य वाहनों में सवार हो गए थे। दूल्हा अचानक घर से कुछ काम के लिए बाहर जाने के लिए और फिर वापस नहीं लौटा।

पहले तो कामरान के मोबाइल पर घंटी जाती रही। इसके बाद मोबाइल बंद आने लगा। मां जैतुन के अनुसार बेटा पास की मस्जिद में जाने का कहकर निकला था। रिश्तेदारों ने मस्जिद में जाकर पता किया तो पता चला की दूल्हा वहां तक पहुंचा ही नहीं।

इसके बाद परिवार में हडकंप मच गया। पहले आसपास व दोस्तों के यहां कामरान की तलाश शुरू हुई। जब सफलता नहीं मिली तो स्थानीय रिश्तेदारों के घर भी जानकारी ली गई। कहीं भी कामरान का पता नहीं चला।

दुल्हन के परिवार को दी सूचना मां जैतुन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तक बांसवाड़ा दुल्हन के यहां बारात को पहुंचना था। जब दूल्हा गायब हो गया तो परिवार के सदस्यों ने समझदारी दिखाई व बांसवाड़ा दुल्हन के परिवार को हकीकत बताई। इसके बाद परिवार पुलिस अधीक्षक अमितसिंह के पास पहुंचा। मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News