सूख गए तालाब, निकल रहे कंकाल

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2016 - 11:56 AM (IST)

कीर्ति चौरसिया, पन्ना : भीषण गर्मी और सूखे के चलते प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखते जा रहे हैं।  अब ये पूर्व में अपने में समा चुके अवशेषों को उगल रहे हैं। मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है, जहां सूख चुके जल स्रोत (तालाब) अब अपनी अलग ही कहानी बयां कर रहे है।

पन्ना जिले  के अमानगंज थाना के चौकी महेबा के सूख चुके मानसागर महेबा ताला (तालाब) में एक कंकाल मिला है, जिसमें खोपड़ी अलग और हाथ पांव की हड्डियां और दांत मिले हैं। इस कंकाल के मिलने से चारों ओर हड़कंप मच गया है। अब सूखे तालाब में लोग इस कंकाल को देखने आ रहे हैं। और अपने अलग-अलग तर्क और कयास लगा रहे हैं।

घटना शनिवार शाम की है। कंकाल मिलने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दे दी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इस दौरान लोगों का कहना था कि यह तो सिर्फ एक कंकाल है, अगर थोड़ी बहुत खुदाई की जाए तो यह तालाब बहुत कुछ राज और भी उगलेगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News