फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहा था पुलिसकर्मी, Video बनाने पर युवक को जड़ा थप्पड़

Sunday, Sep 10, 2017 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़: बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर चंडीगढ़ पुलिस का हैड कांस्टेबल बात कर रहा था। एक युवक ने पुलिस कर्मी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब युवक हैड कांस्टेबल से इसका कारण पूछा तो हैड कांस्टेबल ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है। इतना ही नहीं बाइक चलाते समय उसने कथित तौर पर हेलमेट सही तरीके से नहीं पहन रखा था। घटना शुक्रवार शाम सैक्टर-36/37 विभाजित सड़क पर घटी।
 

कांसल निवासी सुमित ने इसके बाद शिकायत एस.एस.पी. ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी शशांक आनंद को दी जिसके बाद उन्होंने वीडियो देख वी.आई.पी. सिक्योरिटी में तैनात हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को निलम्बित कर दिया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पैक्टर सरणजीत सिंह ने चलती बाइक पर मोबाइल सुनने पर सुरेंद्र सिंह का चालान काट दिया। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने हैड कांस्टेबल का 3 माह के लिए लाइसैंस भी सस्पैंड कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी यह वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया।

 

Advertising