नौवीं की किताब में राष्ट्रपिता का चैप्टर हटाया, कार्ल मार्क्स को दी जगह

Thursday, May 26, 2016 - 07:03 PM (IST)

नई दिल्ली : त्रिपुरा में 9वीं कक्षा के इतिहास की किताब से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चैप्टर को हटा दिया गया है। इनके चैप्टर को हटाकर कार्ल माक्र्स को जगह दी गई है। वामपंथ के इस पुरोधा कार्ल मार्क्स का पाठ इस किताब में जोड़ भी दिया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के संबंधित चैप्टर को राजस्थान की पुस्तकों से हटाया गया था।
 
 
स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा कोई चैप्टर ही नहीं 
इस बाबत त्रिपुरा हिस्ट्री सोसायटी के सदस्य कहते हैं कि जिस पुस्तक में ऐसा बदलाव किया गया है उस किताब में हिटलर, कार्ल मार्क्स, सोवियत क्रांति को जगह दे दी गई जबकि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा कोई चैप्टर इस किताब में नहीं है। इस मामले के बारे में त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन के एक अधिकारी कहते हैं कि अगर किताब में किसी ने कोई गलती की है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

 

Advertising