मुंबई पर भारी पड़ने वाले हैं अगले 24 घंटे, तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी

Saturday, Jul 04, 2020 - 09:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था। शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगड और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

अधिकारी ने कहा कि चार जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगड जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आये चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था।  

vasudha

Advertising