मैच हारने के बाद सामने आया न्यूजीलैंड कप्तान का पहला बयान, भारत टीम को लेकर कही ये बड़ी बात

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 12:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत से फाइनल में 96 रन से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने कहा कि टी20 विश्व कप के फाइनल में उनकी टीम को एक महान टीम ने हराया । सेंटनेर ने मैच के बाद कहा ,'' आज हमें एक महान टीम ने बेहतरीन दर्शकों के सामने हरा दिया।''

उन्होंने कहा ,'' यह अच्छी विकेट थी । हम पावरप्ले में कुछ विकेट लेते तो भारत को 220 तक रोक सकते थे । यह अच्छा लक्ष्य होता ।'' उन्होंने कहा ,'' लगातार फाइनल्स हारना अच्छा नहीं है । भारत को हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है । हम अंडरडॉग थे ।'' उन्होंने कहा ,'' भारत को अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने के लिये बधाई । मुझे लगता है कि स्काय (सूर्यकुमार यादव) और टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व होगा ।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News