दिल्ली के नए उपराज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Thursday, May 26, 2022 - 11:10 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सक्सेना ने आज ही दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के साथ उनकी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। 

इससे पहले सक्सेना ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सक्सेना को अनिल बैजल के स्थान पर दिल्ली का 22 वां उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 

 

Pardeep

Advertising