ड्राइविंग के दौरान WhatsApp चलाना हुआ और भी आसान: आ गया कमाल का फीचर, अब बिना फोन छुए होगी चैटिंग
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:00 PM (IST)
WhatsApp in CarPlay : कार चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना हमेशा से जोखिम भरा रहा है लेकिन अब WhatsApp ने इस अनुभव को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है। Apple CarPlay के साथ वॉट्सऐप के नए इंटीग्रेशन (Integration) ने ड्राइविंग के दौरान चैटिंग और कॉलिंग को न केवल आसान बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बना दिया है।
क्या है नया 'WhatsApp for CarPlay'?
अब तक कार की स्क्रीन पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल काफी सीमित था और यूजर्स को पूरी तरह 'Siri' (वॉयस असिस्टेंट) पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन नए अपडेट के बाद कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर वॉट्सऐप का एक इंटरफेस (Interface) दिखाई देगा। अब आप वॉयस कमांड के साथ-साथ स्क्रीन पर विजुअल कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री भी देख सकेंगे।

कैसे काम करता है यह स्मार्ट फीचर?
जैसे ही आप अपना iPhone कार के CarPlay सिस्टम से कनेक्ट करेंगे वॉट्सऐप का आइकन स्क्रीन पर एक्टिव हो जाएगा। इसके जरिए आप ये काम कर सकेंगे:
फेवरेट कॉन्टैक्ट्स: अपने जरूरी लोगों की लिस्ट देख सकते हैं और उन्हें तुरंत कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भेल खाने के लिए निकली थी युवती, अचानक पीछे से आ गए दो बाइक सवार युवक, फिर एकदम से चीखने...
कॉल हिस्ट्री: हाल ही में आई और गई कॉल्स (Incoming/Outgoing) की पूरी जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
स्मार्ट मैसेजिंग: वॉयस असिस्टेंट के जरिए मैसेज सुन सकते हैं और बोलकर ही उनका जवाब भेज सकते हैं।

सुरक्षा का रखा गया है खास ख्याल
ड्राइवर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वॉट्सऐप ने एक जरूरी पाबंदी लगाई है। गाड़ी चलते समय पूरी चैट विंडो (Chat Window) खोलने की अनुमति नहीं होगी। इससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से नहीं भटकेगा और वह केवल जरूरी वॉयस कमांड और क्विक कॉल्स का ही उपयोग कर पाएगा।
ड्राइवर्स और पैसेंजर्स को क्या होगा फायदा?
हैंड्स-फ्री अनुभव: ड्राइवर को फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे सड़क हादसों का खतरा कम होगा।

क्विक एक्सेस: फेवरेट कॉन्टैक्ट्स फीचर से बार-बार नाम सर्च करने का झंझट खत्म हो गया है।
बेहतर इंटरफेस: नया डिजाइन काफी साफ-सुथरा है जिसे चलाते समय ड्राइवर का ध्यान कम से कम भटकता है।
