भूख से तड़प रही बच्ची का मां ने काटा गला, मांग रही थी दूध

Saturday, Feb 10, 2018 - 01:06 AM (IST)

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक मां ने भूख से तड़प रही अपनी एक साल की बच्ची के गले को धारदार हथियार से काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारी के अनुसार मां की पहचान अनीता के तौर पर हुई है। अनीता ने अपनी बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह लगातार दूध के लिए रो रही थी। घटना के दौरान घर पर मां के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी मां को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद अनीता रिश्तेदार के घर चली गई थी।

Advertising