Heavy Rain Alert: इस राज्य में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 11:44 AM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम के फिर से सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है जबकि एक-दो जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है। विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुली जगहों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें: Virus Alert: इस वायरस के बाद मचा हाहाकार, अबतक 22 मासूमों की मौत, जानिए क्यों है खतरनाक?

विभाग के अनुसार 05 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम का रुख सुहाना बना रहेगा और अधिकांश जिलों में वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। विशेष रूप से मध्य एवं उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। 

यह भी पढ़ें: साहिब घर किराए पर चाहिए... कहकर मकान में घुसा बदमाश, फिर बुजुर्ग पर मिर्च पाउडर फेंककर लूटे 13.75 लाख

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय बने रहने के कारण अगले कुछ दिनों तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है और इसकी गतिविधियां लगातार जारी हैं। 

मौसम विभाग ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना होते हुए पूर्व की ओर गंगीय क्षेत्र तक फैली हुई है। इसी सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक वर्षा, गरज-चमक और संबंधित मौसम गतिविधियों के बने रहने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News