16 जून को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक, नए अध्यक्ष के नाम पर हो सकती है चर्चा

Wednesday, Jun 12, 2019 - 11:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड की बैठक 16 जून को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पहली बार बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी के अगले अध्यक्ष के नाम पर मंथन हो सकता है।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया। 30 मई को नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री के साथ 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कैबिनेट में शामिल होने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद के उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अध्यक्ष पद के लिए नए चेहरों की खोज शुरू हो गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। इसलिए दोनों प्रदेशों में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि इस साल महाराष्ट्र, हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Yaspal

Advertising