दुबई का वह शख्स जो श्रीलंका में बम धमाके में बाल-बाल बचा, 26/11 के दौरान मुंबई में भी था मौजूद

Sunday, Apr 28, 2019 - 10:39 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए सिलसिलेबार बम धमाकों में दुबई का एक भारतीय दंपति बाल-बाल बच गया। ग्रांड होटल में हुए बम धमाके उन आठ ठिकानों में से एक था, जो 21 अप्रैल को हुए थे।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनव चारी और उनकी पत्नी नेवरूप चारी एक व्यापारिक यात्रा के लिए श्रीलंका में थे और वह सिनमोन ग्रांड में ठहरे थे, जहां एक बम गिरा था, जबकि एक बम फट गया था। दुबई में पले-बढ़े अभिनव ने बताया कि वह संयुक्त अरब अमीरात से केवल दो बार निकले हैं और दोनों बार मौत उन्हें छूकर निकल गई। उन्होंने दोनों बार ऐसे हमले देखे हैं, जो धार्मिक आतंकवाद से प्रेरित थे।

अभिनव ने पहला अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जब वह 2008 में दवा के अध्ययन के लिए भारत यात्रा पर थे। तब मुंबई के ताज होटल में आतंकवादियों ने हमला किया और ऐसी घटना को अंजाम दिया। अपने श्रीलंका दौरे के बारे में बोलते हुए, चारी ने कहा: “ईस्टर रविवार को, हम चर्च गए। सेवा के बीच में, पुजारी ने एक घोषणा की और लोगों से चर्च परिसर छोड़ने का अनुरोध किया।

Yaspal

Advertising