नन्हें बच्चे ने जीता दिल, CISF जवान को तिरंगा दे किया सैल्यूट...लोग बोले-उसे मालूम असली हीरो कौन है

Monday, Aug 15, 2022 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक छोटे से बच्चे का दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक छोटा बच्चा एयरपोर्ट पर तैनात cisf जवान के पास जाता है और उनको तिरंगा देता है। बता दें कि देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न लोग बड़े धूमधाम से मना रहे है। पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में एक छोटे से बच्चे का जवान को तिरंगा देते हुए का वीडियो सबका दिल जीत रहा है।

 

वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा-सा बच्चा हाथ में तिरंगा लिए एयरपोर्ट पर तैनात जवानों के पास आता है और एक जवान को तिरंगा देता है। बच्चा जाने लगता है लेकिन फिर वापिस मुड़ कर वो जवान को सैल्यूट करता है। cisf जवान भी बच्चे को सैल्यूट करता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में केसरी फिल्म का गाना चल रहा है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जिस अंदाज में बच्चे ने सम्मान दिया उस पर लोगों का कहना है कि उस मासूम को भी पता है कि देश के असली हीरो कौन हैं।

Seema Sharma

Advertising