इस नेता की लड़कियां है दिवानी, गुलाब देने के लिए लगी कतार

Monday, Feb 13, 2017 - 05:28 PM (IST)

नई दिल्ली : आपने बॉलीवुड सितारों के लिए फैंस की दीवनगी देखी भी होगी और इसके किस्से भी सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी नेता के लिए लड़कियों की दीवानगी देखी है। हम बात कर रहे हैं बिहार के डिप्टी सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और इलीजिबल बैचलर तेजस्वी यादव की। तेजस्वी यादव के लिए लड़कियों के लिए वेलेंटाइन डे पर लड़कियों की ये दीवानगी बिहार के जहानाबाद में दिखी। तेजस्वी यहां एक बीएड कालेज में कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

यहां लड़कियों को जैसे ही पता चला कि तेजस्वी यादव सड़क रास्ते से आ रहे हैं, कई लड़कियां गुलाब का फूल लेकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। तेजस्वी की कार के आगे हाथ में गुलाब लिए लड़कियों की लंबी लाइन लगी थी। लड़कियों का उत्साह देखकर तेजस्वी को अपनी कार रोकनी पड़ी. तेजस्वी एक एक करके लड़कियों के हाथ से गुलाब ले रहे थे। तेजस्वी को गुलाब देने वाली एक लड़की ने कहा कि हम लोग युवा हैं उन्हें हम लोगों पर ध्यान देना चाहिए।

पहली बार नहीं दिखी दीवनगी
यह पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी यादव के लिए लड़कियों की दीवानगी सामने आई है। इससे पहले बिहार सरकार ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस व्हाट्सएप ग्रुप पर कुल 47000 मेसेज आए, इनमें 44 हजार मैसेज तेजस्वी यादव को शादी के प्रस्ताव के तौर पर आए। इस पर तेसजस्वी यादव ने कहा था कि मेरी शादी को लेकर जो भी फैसला होगा वो मेरे माता-पिता तय करेंगे।

राहुल गांधी के साथ भी हो चुका है ऐसा
कुछ साल पहले जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पटना वीमेंस कालेज में आए थे तब भी ऐसा नजारा देखने को मिला था। लड़कियां राहुल गांधी की एक झलक पाना चाहतीं थी।

Advertising