अमर्त्य सेन जैसे बुद्धिजीवियों ने समाज को हमेशा गुमराह किया: भाजपा

Sunday, Aug 26, 2018 - 11:50 PM (IST)

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अमर्त्य सेन पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना उन लोगों से की जिन्होंने हमेशा समाज को गुमराह किया। भाजपा ने यह बयान ऐसे समय दिया जब इससे पहले शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता सेन ने 2019 लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा विरोधी गैर सांप्रदायिक ताकतों के एकजुट होने का आह्वान किया था।

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘हमेशा वाम विचारधारा का अनुसरण करने वाले सेन जैसे बुद्धिजीवी वास्तविकता से दूर हो रहे हैं। सेन ने कहा था कि माकपा गायब हो रही है। इससे ज्यादा सच कुछ भी नहीं हो सकता, इस तथ्य से ज्यादा सच कुछ नहीं हो सकता कि सेन जैसे माक्र्सवादी लोगों का वर्तमान समय में ज्यादा महत्व नहीं है।’ वर्ष 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के सेन के आह्वान पर भाजपा नेता ने कहा कि उनके जैसे लोग हमेशा समाज को गलत दिशा में ले गए हैं। 

shukdev

Advertising