श्रीनगर से अनंतनाग पहुंची पवित्र यात्रा ''छड़ी मुबारक'', 28 अगस्त को अमरनाथ गुफा पहुंचेगी

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 07:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क : श्री अमरनाथ यात्रा के तहत पवित्र यात्रा 'छड़ी मुबारक' रविवार को श्रीनगर से रवाना होकर अनंतनाग पहुंच गई है। अनंतनाग के बिजबेहरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पवित्र छड़ी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अनंतनाग ज़िले में पहुंचने पर डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी समेत स्थानीय लोगों ने पवित्र छड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया। छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने दशनामी अखाड़े में पूजा और धार्मिक रस्में पूरी करने के बाद साधुओं के एक समूह का नेतृत्व किया।

पत्रकारों से बात करते हुए महंत गिरी ने कहा कि छड़ी मुबारक 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के मौके पर पारंपरिक पूजा और दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंचेगी। पवित्र गुफा तक पहुंचने से पहले यह यात्रा पहलगाम, चंदनवाड़ी, शेषनाग और पंचतरणी में रुकेगी। उन्होंने बताया कि इस साल 26 और 27 अगस्त को पंचतरणी में दो पड़ाव होंगे। आपको बता दें कि श्री अमरनाथ जी बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, जो 28 अगस्त को पवित्र गुफा पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar