शादी के दिन दूल्हे को ये मांग रखना पड़ा भारी, पहुंच गया जेल

Sunday, Feb 11, 2018 - 02:05 PM (IST)

पटनाः बिहार में एक के बाद एक दहेज के कारण लड़की को जान से मारने की धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटना जिले से सामने आया है, जहां लड़की ने लड़के के खिलाफ दहेज की मांग से परेशान होकर कदमकुआं थाने में रिपोर्ट लिखवा दी। जिसके चलते दुल्हे को शादी के कपड़ों में ही जेल जाना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार मामला पटना जिले का है, जहां शनिवार को विवाह के ही दिन लड़की ने लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया। वैभव नाम का लड़का पटना जिले के त्रिपोलिया में रहता है और दुल्हन बोरिंग रोड की है। जहां एक ओर दुल्हन सजधज कर शादी के जोड़ें में बैठी थी वहीं दूसरी ओर वर पक्ष ने दहेज की मांग करना शुरु कर दी। वर पक्ष लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लग गए। जिसके बाद शादी के जोड़े में ही थाने पहुंच गई। 

बता दें कि लड़की ने लड़के के खिलाफ यौन शोषण, जान से मारने की धमकी और दहेज मांगने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस कोे लेकर लड़की विवाह स्थल पर पहुंच गई और लड़के को गिरफ्तार करवा दिया।   

Advertising