मोदी सरकार के राज में भारत ने हासिल की एक और उपलब्धि

Wednesday, Jun 01, 2016 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यू वल्र्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में 10 अति धनाढ्य देशों की सूची में शामिल है और सातवें पायदान पर है। सूची में धनी व्यक्तियों की 48,700 अरब डालर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। भारत में व्यक्तियों की कुल संपत्ति 5,200 अरब डालर है। भारत का इस सूची में आने का एक बड़ा कारण यहां बड़ी आबादी होना भी है। रिपोर्ट कहती है कि प्रति व्यक्ति आधार पर औसत भारतीय ‘काफी गरीब’ है। इसमें यह भी कहा गया है कि पिछले 15 साल में देश की वृद्धि ‘मजबूत’ रही है।


 
चीन ने की तीव्र गति से वृद्धि 
न्यू वल्र्ड वेल्थ के अनुसार, ‘‘अति धनाढ़्य 10 देशों में चीन पिछले 15 साल (2000-15) में तीव्र गति से वृद्धि हासिल करने वाला देश रहा। आस्ट्रेलिया तथा भारत की वृद्धि भी मजबूत रही।’’ भारत ने पिछले साल इटली को पीछे छोड़ दिया। शीर्ष पांच देशों की सूची में चीन कुल 17,300 अरब डालर की व्यक्तिगत संपत्ति के साथ दूसरे, जापान 15,200 अरब डालर तीसरे, जर्मनी 9,400 अरब डालर के साथ चौथे तथा ब्रिटेन 9,200 अरब डालर के साथ पाचवें स्थान पर है।  
Advertising