पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को प्रमुखता दे रही है केंद्र सरकार: वीके सिंह

Tuesday, Oct 22, 2019 - 07:43 PM (IST)

गुवाहाटी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल(सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने मंगलवार को यह बात दोहराई कि केंद्र सरकार कनेक्टिविटी संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को प्रमुखता दे रही है। सिंह ने गुवाहाटी में भारत-बंगलादेश के हितधारकों की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और बंगलादेश के हितधारकों की यह बैठक दोनों देशों के बीच सीमा पार व्यापार को मजबूत करेगा। 

सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के हाट भारत और बांग्लादेश विशेष रूप से बंगलादेश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आजीविका प्रदान करने के लिए ये सीमावर्ती बाजार एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरे हैं। वाणिज्य मंत्री टिपु मुंशी के नेतृत्व में बांग्लादेश के करीब 90 प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में शामिल हुए।

shukdev

Advertising