छात्रा रोती हुई पहुंची घर फंदे से लटककर दी जान

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 05:44 AM (IST)

नई दिल्ली: साकेत स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढऩे वाली नेहा विष्ट मंगलवार दोपहर रोती हुई घर पहुंची। फिर अपने आप को कमरे के अंदर बंदकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए सही कारणों का पता नहीं चल सका है। डीसीपी विजय कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। 

नेहा विष्ट (17)अपने परिवार के साथ सेक्टर-3 पुष्प विहार टाइप टू इलाके में रहती थी। परिवार में पिता चंदन सिंह विष्ट,मां जानकी और छोटी बहन हर्षिता विष्ट है। नेहा पुष्प विहार स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 12 वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। उसके पिता बीएसएफ में कांस्टेबल हैं। छोटी बहन हर्षिता भी केन्द्रीय विद्यालय में ही पढ़ाई करती है। 

नेहा की मां जानकी देवी का आरोप है कि उनकी बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी। स्कूल की छूट्टी 12.25 बजे होती है। उनकी छोटी बेटी तो 12:35 तक घर आ गई। लेकिन उनकी बड़ी बेटी नेहा वापस नहीं लौटी। हर्षिता ने बताया कि उसकी बहन को स्कूल में ही रखा गया है और टीचर उन्हें फोन कर स्कूल में बुला ला रहे हैं। जब जानकी देवी स्कूल गई तो वहां पर उनकी बेटी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद टीचर मिली और उन्होंने कहा कि उनकी बेटी घर चली गई है।  

बस स्टैंड पर बैठ कर रो रही थी छात्रा
नेहा विष्ट की मां ने बताया कि जब वह स्कूल से वापस आई तब भी उनकी बेटी घर नहीं पहुंची थी। वह बस स्टैंड पर बैठकर रो रही थी। किसी सज्जन ने नेहा को रोते हुये देखा और घर पहुंचाया। तब नेहा ने मां को बताया कि स्कूल में पढऩे वाली एक छात्रा की मां ने उसके साथ बहुत ही बदतमीजी की है। उस वक्तनेहा को समझा कर उन्होंने चुप करा दिया। फिर वह किसी काम से बाहर चली गई। बाद में घर वालों ने फोन कर बताया कि नेहा ने खुदकुशी कर ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News