ममता बनर्जी बोलीं- देश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही, कहीं श्रीलंका जैसे न हो जाएं हालात

Thursday, Apr 07, 2022 - 04:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल, CNG, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर चिंता जताते हुए केंद्र को चेताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, मुझे संदेह है कि आने वाले दिनों में राज्य वेतन दे पाने में भी सक्षम होंगे। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र को निश्चित रूप से राज्यों के लंबित GST बकाये का भुगतान करना चाहिए।

 

ममता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश एक आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, जबकि केंद्र या तो CBI या राज्यपाल के माध्यम से विपक्षी दल के शासित राज्यों को निशाना बनाने में व्यस्त है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “भारत की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। हम देख सकते हैं (क्या हो रहा है) श्रीलंका में भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है, मैं तुलना नहीं कर रही हूं लेकिन (भारत में) कोई योजना नहीं बनाई गई है।

Seema Sharma

Advertising