लड़कियों के आगे बढऩे से देश करेगा प्रगति

Tuesday, Jan 24, 2023 - 06:12 PM (IST)

चंडीगढ, 24 जनवरी -  (अर्चना सेठी) हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि लड़कियों के आगे बढऩे से ही देश प्रगति करेगा। दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।


उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, रक्षा, राजनीति से लेकर खेलों तक हमारी बेटियां अद्भुत कार्य कर रही हैं। लड़कियों ने साबित किया है कि वे किसी भी तरह से किसी से कम नहीं हैं। लड़कियों को सही समर्थन व पटल प्रदान किया जाए तो वे हर क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं।


राज्यपाल दत्तात्रेय ने हरियाणा की लड़कियों की बड़ी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सभी के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, चाहे खेल हो, रक्षा हो या शिक्षा वे सभी के लिए अनुकरणीय अमिट छाप छोड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिला प्रतिभाओं की कमी नहीं है।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा व हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा महिलाओं के समग्र उत्थान के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान’ एक वरदान साबित हुआ है। इस अभियान के चलते लिंगानुपात में बड़ा सुधार हुआ है।

Archna Sethi

Advertising