शिकागो यात्रा रद्द होना नापाक साजिश का परिणाम : ममता

Tuesday, Sep 11, 2018 - 10:15 PM (IST)

बेलूर मठ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार का हवाला देते हुए शिकागो की उनकी प्रस्तावित यात्रा रद्द किए जाने को ‘‘नापाक साजिश’’ बताया। 

शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन के 150 साल पूरे होने के मौके पर रामकृष्ण मठ और मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ में लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने अमेरिका में इसका आयोजन नहीं हो पाने पर निराशा जताई।

बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘मैं शिकागो जाना चाहती थी...कुछ लोगों की नापाक साजिश के कारण मैं वहां नहीं जा पायी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना से मुझे बहुत चोट पहुंची है।’’ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने शिकागो की यात्रा के लिए सारी तैयारियां की थी लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने जून में उन्हें सूचित किया कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।          

Pardeep

Advertising