कठुआ शहर में  बदहाल है गलियों एवं नालियों की स्थिति, लोगों ने किया प्रदर्शन

Saturday, Nov 21, 2020 - 06:35 PM (IST)

कठुआ: शहर के वार्ड नं.-14  बस स्टैंड से सटे मोहल्ले में गलियों एवं नालियों की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद के साथ साथ पार्षद की कार्यप्रणाली को भी कोसा। प्रदर्शनकारियों में संजय ललोत्रा, अशोक कुमार , रीता कुमारी  ने कहा कि मोहल्ले में सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। यही नहीं गलियों की बदहाल स्थिति के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले से कोरोना महामारी चल रही है उपर से यहां सफाई की अव्यवस्था भी नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

 

उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग यही है कि एक तो यहां बदहाल गलियों की स्थिति को ठीक किया जाए और दूसरा सफाई के साथ साथ यहां कूड़ेदान लगाया जाए। नगर परिषद सुनिश्चित करे कि मोहल्ले के भीतर भी सफाई कर्मी काम करें ताकि उनकी परेशानियां दूर हो सकें।

Monika Jamwal

Advertising